Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur संजीव तलवाड़ ने चरण दास को सौंपी सर्कल चौहाल की जिम्मेदारी

संजीव तलवाड़ ने चरण दास को सौंपी सर्कल चौहाल की जिम्मेदारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल, होशियारपुर के जिला अध्यक्ष और हलका प्रभारी संजीव तलवाड़ द्वारा आज चौहाल में पार्टी की नीतियों के संबंध में जन मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त बिजली कर्मचारी चरण दास को शिरोमणि अकाली दल सर्कल चौहाल का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर संजीव तलवाड़ ने कहा कि चरण दास पहले भी लोगों की भलाई के लिए दिन-रात मेहनत करते आ रहे हैं। अब वे शिरोमणि अकाली दल से जुड़कर जनसेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चरण दास पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।

Advertisements

संजीव तलवाड़ ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंजाब में फिर से सरकार बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल द्वारा लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई सुविधाओं को सरदार सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में फिर से लागू करने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के गांवों का वास्तविक विकास शिरोमणि अकाली दल की सरकारों के समय हुआ है, जबकि वर्तमान समय में विकास के मुद्दे पर भी राजनीति की जा रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर व्यापार सेल पंजाब के उपाध्यक्ष इकबाल सिंह गोपी और एस.सी. सेल के शहरी अध्यक्ष संजीव थापर भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here