
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम लीला कमेटी की जरनल हाउस की बैठक हुई। जिसमें दशहरा पर्व की तैयारियों एवं अन्य प्रबंधों पर विचार विमर्श करने के साथ-साथ पिछले साल के खर्च संबंधी चर्चा की गई। प्रधान गोपी चंद कपूर ने बताया कि बैठक में पिछले खर्च का ब्यौरा दिया गया और श्रद्धालुओं को श्री अयोध्या जी की यात्रा करवाने पर आए खर्च संबंधी चर्चा के उपरांत सभी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के शुभारंभ के मौके पर 9 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सायं के समय श्री बड़ा हनुमान जी के मंदिर में सुक्की चोई वालों से श्री हरिनाम संकीर्तन करवाया जाएगा। इसके अलावा 10 अक्टूबर दिन शनिवार को ब्रह्मा जी की झांकी के साथ ही दशहरा पर्व शुरु हो जाए और 11 अक्टूबर दिन रविवार से श्री राम लीला का मंचन प्रारंभ होगा। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि वह श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव पर करवाए जाने वाले समस्त कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लें और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।












