
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। माल रोड पर स्थित सोलिस वैलनैस सेंटर में नवरात्रों के शुभारंभ पर 11 अक्टूबर दिन रविवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि सायं 5 से 7 बजे तक आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में स्वागत व अभिन्नदन, आदिशक्ति की आराधना, दुर्गा स्तुति, मंत्र जाप, भक्तिरस में सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य एवं उच्च ऊर्जा भरे भजन, दुर्गा आरती एवं भोग तथा माता के रंग में गरबा एवं दांडिया के अलावा मिलन समारोह व जलपान आयोजित किया जाएगा।












