Thursday, October 8, 2026
Home Latest एचडीसीए की सुरभि बनी पंजाब अंडर-19 वूमैन टीम की कप्तानः डा. रमन...

एचडीसीए की सुरभि बनी पंजाब अंडर-19 वूमैन टीम की कप्तानः डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बीसीसीआई द्वारा करवाई जाने वाली राष्ट्रीय महिला अंडर-19 वूमैन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए पंजाब की टीम को एचडीसीए खिलाड़ी सुरभि नारायण बतौर कप्तान टीम का नेतृत्व करेगी। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि बीसीसीआई का यह राष्ट्रीय टूर्नामेंट मुंबई में 7 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। डा. घई ने बताया कि होशियारपुर की होनहार खिलाड़ी सुरभि को पंजाब टीम की कप्तान के तौर पर कमान संभालने से पूरे पंजाब में होशियारपुर का मान बढ़ा है। उन्होंनें कहा कि आज एचडीसीए की खिलाड़ी सुरभि के पंजाब अंडर-19 वूमैन टीम के कप्तान बनने से आज होशियारपुर के अन्य होनहार खिलाड़ी भी प्रेरित हो रहे है तथा आने वाले दिनों में और भी एचडीसीए के खिलाड़ी पंजाब टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगें। उन्होंनें बताया कि वूडलैंड ओवर्सिस स्कूल की बाहरवीं कक्षा का छात्रा सुरभि पंजाब अंडर-19 के अलावा इससे पहले पंजाब अंडर-15 तथा पंजाब वूमैन अंडर-23 में खेल रही है।

Advertisements

सुरभि के कप्तान बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेलां ने सुरभि को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एचडीसीए के संयुक्त सचिव विवेक साहनी, ठाकुर योगराज, डा. पंकज शिव, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा के अलावा समूह एचडीसीए पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि सुरभि के कप्तान बनने से होशियारपुर में खुशी का माहौल है। सुरभि की कोच दविंदर कौर कल्याण व सहायक कोच निकिता कुमारी ने भी सुरभि को बधाई देते हुए कहा कि जिस मेहनत व लगन से सुरभि खेल में अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, वह आने वाले समय में देश की राष्ट्रीय टीम में दावेदारी पेश करेगी। सुरभि के पंजाब अंडर-19 वूमैन टीम के कप्तान बनने पर जिला कोच दलजीत सिंह व कोच अशोक शर्मा, प्रवीण शिंटू, पंकज पिंका, करन सैनी तथा सुरभि के ट्रेनर व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप धामी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here