Thursday, October 8, 2026
Home Latest पिछले 4 महीने से बंद कोतवाली पार्किंग का रास्ता खुलवाया, दुकानदारों ने जताया आभार

पिछले 4 महीने से बंद कोतवाली पार्किंग का रास्ता खुलवाया, दुकानदारों ने जताया आभार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोतवाली बाजार में दुकानदार एसोसिएशन की बैठक प्रधान अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान दुकानदारों ने पार्किंग से बाजार की ओर आने वाले रास्ते को पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। दुकानदारों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा रास्ते के गेट पर ताला लगा दिए जाने से बाजार में आने-जाने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा था। मामले को लेकर प्रधान अशोक सूद (हैप्पी) दुकानदारों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और बंद रास्ते को खुलवाया। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए मेयर प्रवीण सैनी, नगर निगम कमिश्नर और एसएसपी होशियारपुर का धन्यवाद किया। हैप्पी सूद ने कहा कि यह इस रास्ते को दोबारा बंद नहीं किया जाना चाहिए।

Advertisements

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में रास्ते को फिर से बंद किया गया तो पूरी मार्केट के दुकानदार धरना-प्रदर्शन करेंगे। साथ ही ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर सतीश गुप्ता, पं. विकास शर्मा, पं. नरोत्तम शर्मा, मनोहर सिंह, रमेश जैन, हर्ष सूद, महीपाल सिंह, सुरेंद्र छिंदा, दीपक नय्यर, विनोद शर्मा, नरेश सैनी, राजू, तरुण गोगिया, अरुण राजपुरोहित, रजिंद्र कुमार, अजय चौधरी, विक्की मरवाहा, संदीप पुरी, नवीन अरोड़ा, नीतिन वर्मा, सर्बजीत सिंह सेठी, विजय कुमार सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here