Tuesday, October 6, 2026
Home International नाइजीरिया में प्लेन क्रैश, क्रू सहित 32 लोगों की मौ-त

नाइजीरिया में प्लेन क्रैश, क्रू सहित 32 लोगों की मौ-त

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नाइजीरिया में एक बड़ा विमान हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। नाइजीरियाई वायुसेना का एक विमान देश के दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में धड़धड़ाता हुआ क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। इनमें 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य शामिल थे और इनमें से किसी के भी जिंदा बचने की उम्मीद नहीं है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने हादसे की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। जानकारी के मुताबिक नाइजीरियाई वायुसेना का ATR-42 विमान बेनिन सिटी से लागोस के लिए नियमित मिशन पर उड़ान भर रहा था, जब ये हादसा हुआ। उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल का विमान से संपर्क टूट गया। इसके कुछ ही समय बाद विमान ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विमान का मलबा एक कोस्टल एरिया के पास मिला। इसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू मिशन चलाया गया।

Advertisements

बचावकर्मियों ने नावों की मदद से आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। नाइजीरिया के विमानन मंत्री फेस्टस कीयामो ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सोमवार सुबह करीब 8:13 GMT पर विमान से संपर्क खो दिया था। बाद में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक विमान एक नियमित उड़ान पर था और इसे किसी विशेष आपात स्थिति के लिए नहीं भेजा गया था। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में भी नदी के किनारे लोगों की भीड़ और बचावकर्मियों को तलाशी करते देखा गया। स्थानीय लोगों ने भी हादसे के बारे में जानकारी दी। दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर रहने वाली 39 वर्षीय दायो अकिन्टे ने बताया कि उन्होंने तेज आवाज सुनी थी। उन्हें शुरुआत में लगा कि यह बादलों की गरज जैसी आवाज है। बाद में उन्हें विमान दुर्घटना की जानकारी मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here