Monday, October 5, 2026
Home Latest LPU के छात्रों से भरी बस पुल से नीचे पलटी, 3 की...

LPU के छात्रों से भरी बस पुल से नीचे पलटी, 3 की मौ-त, कई घायल

फगवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। बंगा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य घायल हो गए। हादसा बंगा-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजरी गांव के पास हुआ। मृतकों में निजी बस का कंडक्टर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) की एक छात्रा शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। निजी कंपनी की बस मनाली से अमृतसर जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में LPU के छात्र-छात्राएं और मनाली घूमकर लौट रहे कुछ अन्य पर्यटक सवार थे। बताया जा रहा है कि बंगा फ्लाईओवर पार करने के बाद उतरते समय बस पुल से नीचे जा गिरी और पलट गई। हादसे के बाद बस में कई यात्री फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों की पहचान बस कंडक्टर खेम सिंह और LPU की छात्रा जशिना जोसेफ के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Advertisements

हादसे में 21 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बंगा और गुरु नानक मिशन अस्पताल, दाहन कलेरां पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल जतिन और संजय को बेहतर उपचार के लिए दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMC), लुधियाना रेफर किया गया है। वहीं अमृतसर निवासी एक अन्य घायल विशाल टुल्ली का उपचार गुरु नानक मिशन अस्पताल, दाहन कलेरां में चल रहा है। हादसे के बाद शुरुआती जानकारी में एक छात्र के लापता होने की बात भी सामने आई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी अंतिम पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशंका है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और पुल से नीचे जा गिरा। हालांकि, हादसे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here