
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 1 से आजाद चुनाव जीतने वाली नंबरदार गुरमीत सिद्धू की पत्नी रजनी बाला जोकि वार्ड 1 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर पार्षद चुनाव जीती थी, दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। इस दौरान ऑल इंडिया एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजिंदर गौतम और पंजाब एससी डिपार्टमेंट के इंचार्ज सुधीर चौधरी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

रजनी बाला के कांग्रेस में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर पार्टी को एक नया राजनीतिक जुड़ाव मिला है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद रजनी बाला ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास दिखाया है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-1 के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके हित में काम करना उनकी जिम्मेदारी होगी।











