Sunday, November 15, 2026
Home Hoshiarpur चित मन का आधार है, चित की वृत्तियों को काबू करने को...

चित मन का आधार है, चित की वृत्तियों को काबू करने को योग कहते हैंः आचार्य चंद्र मोहन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में साप्ताहिक सत्संग के दौरान भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य आचार्य चंद्र मोहन जी ने कहा कि गुरु चरणों में हम ज्ञान लेने के लिए आते हैं। ज्ञान से हमारी बुद्धि उज्जवल होती है। हमारे दुख दूर होते हैं। दुखों का दूर होना ही मोक्ष की तरफ जाना है। प्रभु जी ने हमें योग का मार्ग दिखलाया है ताकि हमारा यह जीवन तथा परलोक भी सुखी रह सके। शरीर सुख और दुख का एक निरंतर खेल है।

Advertisements

योग के साधनों द्वारा हम दुखों से बच सकते हैं। मनुष्य शरीर प्राय अपने भूलों के कारण ही दुखी रहता है। शरीर के लिए हमें साधन करने चाहिए ताकि हम रोगी न हों, हमें दुख ना आए। जैसे शरीर सुख और दुख का निरंतर जाल है वैसे बुद्धि भी है जिसमें दो प्रकार के विचार बनते रहते हैं। एक आसुरी विचार होते हैं जिसमें हम दूसरों को दुखी करते हैं। उनसे बैर विरोध करते हैं। योग कहता है उन्हें त्यागो तो बुद्धि सुखी हो जाएगी। दूसरे दैवी विचार हैं। सब में आत्मा का अंश देखो। इसके अतिरिक्त तीसरा भाग मन भी है। मन को योग दर्शन के अंदर विशेष महत्व दिया गया है। सभी शास्त्र कहते हैं की मन द्वारा ही मुक्ति मिलती है।

मन ही बंधन और मुक्ति का कारण है। उन्होंने कहा कि मन की वृत्तियाँ अकलिष्ट होनी चाहिए। चित मन का आधार है। चित की वृत्तियों को काबू करने को योग कहते हैं। क्लिष्ट वृत्ति हमें दुख व क्लेश देती है। कलयुग में इनका प्रभाव ज्यादा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम इन्हें काबू करें। ध्यान ही वृत्तियों को ठीक कर सकता है। हमें क्लिष्ट तथा अकलिष्ट दोनों वृत्तियों को काबू करना है। स्थूल ध्यान मूर्ति का, ज्योति ध्यान प्रकाश का तथा सूक्ष्म ध्यान आत्मा का होता है।स्थूल ध्यान किसी कामना से जुड़ जाता है। इस लिये सूक्ष्म ध्यान की तरफ ध्यान देना चाहिय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here