Saturday, November 14, 2026
Home Crime पुलिया से टकराई कार, 3 चचेरे भाइयों की मौके पर मौ-त, 3...

पुलिया से टकराई कार, 3 चचेरे भाइयों की मौके पर मौ-त, 3 घायल

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। कैथल में आज एक दुखद दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पाई और सिसमौर गांव के बीच उस समय हुआ, जब 6 युवक ऑल्टो कार में सवार होकर खेत से कैथल लौट रहे थे। रास्ते में नहर की पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके पुर्जे दूर तक बिखर गए। परिजनों के अनुसार, गांव करोड़ा के युवक परिवार के एक सदस्य के साथ खेत में धान की कटाई का काम पूरा करने के बाद रात करीब 2 बजे कैथल में नरेंद्र के घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान सामने से आ रही एक गाड़ी की तेज रोशनी चालक नरेंद्र की आंखों में पड़ी। इससे वह सड़क पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार कार सीधे नहर की पुलिया से टकराकर पलट गई।

Advertisements

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक 3 युवकों की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान नवदीप (19), प्रदीप (27) और अजय (22) के रूप में हुई है। तीनों गांव करोड़ा के निवासी और आपस में चचेरे भाई थे। हादसे में शाहिल, अर्जुन और कार चला रहा नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शाहिल की जांघ की हड्डी टूट गई, जबकि अर्जुन की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। नरेंद्र के मुंह और बाजू में चोटें आई हैं। तीनों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। तितरम थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाए गए हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी। उनके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here