
चंडीगढ़/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ मीटिंग के बाद यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अब तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि इस लिस्ट में नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं। जारी सूची के मुताबिक फगवाड़ा से डा. राजकुमार तथा मुकेरियां से सरबजोत सिंह साबी को टिकट मिली है।














