Friday, November 13, 2026
Home Hoshiarpur पीसीएस अधिकारी अमनदीप कौर घुम्मण ने संभाला एडीसी दसूहा के रूप में...

पीसीएस अधिकारी अमनदीप कौर घुम्मण ने संभाला एडीसी दसूहा के रूप में पद

दसूहा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दसूहा में लोक मिलनी के दौरान लोगों से किए गए वादे को पूरा करते हुए पंजाब सरकार की ओर से दसूहा में ए.डी.सी. की तैनाती कर दी गई है, जिसके तहत 2016 बैच के पी.सी.एस. अधिकारी अमनदीप कौर घुम्मण ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, दसूहा के रूप में पद संभाल लिया है।

Advertisements

पद संभालने के उपरांत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमनदीप कौर घुम्मण ने बताया कि दसूहा, मुकेरियां, तलवाड़ा, हाजीपुर और टांडा आदि क्षेत्रों के निवासियों को प्रशासनिक सेवाओं के लिए अब होशियारपुर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजाना जरूरी प्रशासनिक सेवाएं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट, पेंशन आदि के मामले, फसलों की खरीद, मंडियों में जरूरी प्रबंध और लोक मसले शामिल हैं, दसूहा में ही अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर की ओर से मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर का काम पूर्ण रूप से सुचारू तरीके से शुरू हो जाएगा, जिससे लोगों को बहुत सुविधा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here