
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शटरिंग एसोसिएशन की मीटिंग अध्यक्ष कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से शटरिंग के रेट बढ़ाने का फैसला किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि फैसले के अनुसार ग्राउंड फ्लोर की शटरिंग का रेट 28 रुपये प्रति वर्ग फिट, जबकि फर्स्ट फ्लोर व उससे ऊपर के लिए 30 रुपये प्रति वर्ग फिट निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से नए रेट फाइनल किए गए हैं। इस दौरान शटरिंग एसोसिएशन के सदस्यों ने शटरिंग की सेफ्टी एवं अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की और सरकार से मांग की कि इस कार्य से जुड़े लोगों के अधिकारों का भी ध्यान रखा जाए और इसे प्रफुल्लित करने के लिए योजनाएं बनाई जाएं। पदाधिकारियों ने फैसला लिया कि यह रेट लागू कर दिए गए हैं। इस मौके पर सेक्रेटरी कुलविंदर सिंह, कैशियर जीवन कुमार के अलावा जसपाल सिंह, सोनू बैंस, अरुण धीमान, हरजीत सिंह, गुरशरण, मनिंदर सिंह, सतीश चोपड़ा, प्रमोद सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।












