
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन होशियारपुर की मासिक मीटिंग सीनियर वाईस प्रधान कुलभूषण प्रकाश सिंह सैनी की अध्यक्षता में बस स्टैंड होशियारपुर में हुई। मीटिंग शुरू होने पर इस संगठन के मैंबर सोहन लाल पंडोगा की 10-11-2026 को अचानक हुई मौत तथा संगठन के कार्यकारी मैंबर अमरीक सिंह सब-इंस्पैक्टर के छोटे भाई की मौत पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई तथा प्रार्थना की गई वाहिगुरू इन बिछुड़ी रूहों को अपने चरणों में निवास दें तथा परिवार को इस आघात का सामना करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके बाद इस संगठन के सीनियर उप-प्रधान कुलदीप सिंह अजड़ाम ने संगठन के मैंबरों को सम्बोधन करते हुये कहा कि इस संगठन में जो एन.आर.आई. मैंबर हैं, उनका सहयोग तथा प्यार इस संगठन को अपने मुकाम पर ले जा रहा है। इस संगठन के एन.आर.आई मैंबर प्रगट सिंह बरियाणा को विशेष सम्मान मोमैंटों देकर सम्मानित किया गया।
इस मीटिंग को रजिन्दर सिंह अज़ाद संयुक्त सचिव, हरजिन्दर सिंह गिन सीनियर उप-प्रधान, अवतार सिंह झिंगड़ चेयरमैन, गुरबख्श सिंह मनकोटिया स्टेज सचिव, ज्ञान सिंह भलेठू जनरल सिंह, प्रगट सिंह बरियाणा, कुलभूषण प्रकाश सिंह तथा कश्मीर सिंह हरगढ़ सीनियर उप-प्रधान ने सम्बोधन करते हुये कहा कि मौजूदा सरकार सरकारी मुलाज़मों/पैन्शनरों के हक मार कर मुफ्त रेवड़ियां बांट रही है। यह सरकार बजट का 50 प्रतिशत मुलाज़मों पर खर्च बता रही है जबकि सरकार के मंत्री, एम.एल.ए. चेयरमैन तथा बाहर से बुलाये गये अन्य कर्मचारियों का खर्च 30 प्रतिशत से ऊपर होता है। इस सरकार ने सत्ता में आने से पहले वायदा किया था कि मुलाज़मों की पुरानी पैन्शन बहाल की जायेगी तथा कच्चे मुलाज़म पक्के किये जायेंगे। मिड मील वर्करों का भत्ता बढ़ाया जायेगा जबकि सरकार की ओर से नियुक्त किये कुक (रसोईया) 85,000/- रूपये तनख्वाह ले रहा है तथा मिड मील वर्कर जोकि 50 बच्चों का खाना तैयार करती है, को 3000/- रूपए तक ही मिलते हैं। प्रवक्ताओं ने मांग की कि दिनांक 01-01-2016 से पहले सेव मुक्त हुये कर्मचारियों को उनकी छुट्टी का बकाया एक बार में ही दिया जाये, मंहगाई भत्ता केन्द्र के कर्मचारियों के बराबर किया जाये तथा मैडिकल भत्ता 2000/- रूपये किया जाये तथा मैडिकल कैशलैस स्कीम लागू की जाये।
आउटसोर्स पर कच्चे कर्मचारी पक्के किये जायें, पुरानी पैंशन बहाल की जाये। प्रवक्ताओं ने साथियों को यह भी नसीहत दी कि अगली सरकार का चुनाव सोच समझकर किया जाये। मीटिंग में अवतार सिंह, कमलजीत कैशियर, दिलबाग सिंह, करनैल सिंह, शिव लाल, योगराज, प्रेम सिंह, रणजीत सिंह, जरनैल सिंह, बालकृष्ण, काबल सिंह, जगदीश सिंह, भगवान दास, अमरीक सिंह, जै राम भाटिया, जगजीत सिंह डी.सी, सोहन लाल, रत्न सिंह, सरवण सिंह, अवतार सिंह जट्टपुरी, बलवीर सिंह तथा गुरनाम सिंह उपस्थित थे। सीनियर उप-प्रधान कुलदीप सिंह अजड़ाम ने जानकारी दी कि अगली मासिक मीटिंग दिनांक 11-12-2026, दिन शुक्रवार को बस स्टैंड की जायेगी। सभी साथियों से अपील है कि मीटिंग में ज्यादा से ज्यादा भाग लिया जाये।












