
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी समिति की ओर से 21 नवंबर को माता चिंतपूर्णी चौक में छठी मां भगवती जी की चौंकी का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से करवाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए समिति के प्रधान अश्विनी शर्मा छोटा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती जी की चौंकी श्रद्धालुओं के सहयोग से धूमधाम से आयोजित की जाएगी। आयोजन की शुरुआत धार्मिक परंपरा के अनुसार सबसे पहले माता चिंतपूर्णी जी के चरणों में निमंत्रण कार्ड भेंट करके की गई।

समिति के सदस्यों ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए चौंकी के सफल आयोजन की कामना की। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों में खास उत्साह है और चौंकी को यादगार बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर समिति के उपप्रधान विकास शर्मा, अमित गुप्ता, बलजीत जीतू, तरसेम लाल, करमजीत सिंह, अमित शर्मा, विनय कुमार और अविनाश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।












