Friday, November 6, 2026
Home Himachal गगरेट की प्रसिद्ध शांडिल स्वीट शॉप के मालिक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता...

गगरेट की प्रसिद्ध शांडिल स्वीट शॉप के मालिक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी लाल के भाई भजन लाल का निधन

गगरेट/ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के शहर गगरेट से स्थित शांडिल स्वीट शॉप के मालिक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवी लाल के भाई भजन लाल का अकस्मात निधन हो गया।

Advertisements

उनका अंतिम संस्कार आज 6 नवंबर को शिवबाड़ी स्थित शिवपुरी में किया गया। उनके निधन पर कांग्रेसियों के अलावा अन्य राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शांडिल परिवार के साथ गहरा शोक व्यक्त किया है। आपको बता दें कि स्व. भजन लाल पं. सिकंदर शास्त्री निवासी सैंट्रल टाउन के मामा के लड़के थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here