
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज), रजनीश शर्मा। जय माता टौणी देवी टीम राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता बन गई है। रविवार को जय माता टौणी देवी टीम ने डीएवी कांगड़ा को 63-57 के अंतर से हरा दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में टौणी देवी टीम ने कांगड़ा को कड़े मुकाबले में 64-61 और डीएवी कांगड़ा ने लाहौल स्पीति की टीम को 54-48 के स्कोर से हरा फाइनल में प्रवेश किया था। टूर्नामेंट में प्रदेश भर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। विजेता टीम को मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित व्यवसाई राज बहल ने कमेटी की तरफ से 11 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जबकि उपविजेता को 9100 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई।

टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर सुजल ठाकुर को चुना गया। इस मौका पर विजय बहल ने अपनी ओर से विजेता टीम को सम्मानित किया। कमेटी के वरिष्ट उपाध्यक्ष संसार संसार चंद सोनी उपाध्यक्ष राजेश कुमार खन्ना महासचिव राजेश कुमार बहल सचिव संजय कुमार टीटू राम व हेड कैशियर सुनील कुमार चौहान कैशियर कपिल सिंपल पठानिया कमेटी के वरिष्ठ सलाहकार संजय ठाकुर सुरेंद्र कुमार राजीव कुमार पवन सोनी औरमीडिया प्रभारी श संजीव कुमार चौहान व इलाका निवासी उपस्थित रहे l












