
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। फ्रांस के पूर्वी हिस्से में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सात साल की एक बच्ची और 18 साल के एक लड़के की मौत हो गई। ऐन प्रांत के प्रशासन के अनुसार, हादसे में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। तबारो, ल्योन शहर के उत्तर-पूर्व स्थित एक ग्रामीण इलाके में हुए हादसे वाली जगह पहुंचे। उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण हादसा’ बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने कहा, “यह क्षेत्रीय प्रशासन द्वारा संचालित बस थी, जिसमें करीब 15 छात्र और कुछ अन्य यात्री सवार थे।”

एक अधिकारी ने बताया कि बस चालक की प्रारंभिक रक्त जांच में शराब या मादक पदार्थों के सेवन के कोई सबूत नहीं मिले हैं। बस में इलाके के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे सवार थे। घटनास्थल की एक तस्वीर में बस पेड़ों से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिरी हुई दिखाई दी। पुलिस द्वारा मामले की कार्यवाही जारी है।












