
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर टांडा मार्ग पर पज्जोदित्ता व कूंडा के बीच कंडे के समीप (बुल्लेवाल से भोगपुर मार्ग पर) अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर जा रहे दो भाईयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।

मौके से प्राप्त जानकारी अनुसार गांव कत्तोवाल निवासी जोरा व लक्की दोनों भाई सायं करीब साढे 6 बजे व सात के बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुल्लेवाल की तरफ आ रहे थे कि जब वह उक्त स्थान पर कंडे के समीप पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और फरार हो गया। इस हादसे में जोरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्की गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हादसे का पता चलते ही उनके परिचित व परिजन घटना स्थल पर पहुंचना शुरु हो गए थे।











