Monday, October 26, 2026
Home Crime अज्ञात वाहन की टक्कर से जीतू निवासी बजवाड़ा की मौत, पुलिस ने...

अज्ञात वाहन की टक्कर से जीतू निवासी बजवाड़ा की मौत, पुलिस ने शुरु की जांच

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। देर सायं करीब साढे सात बजे अम्बै वैली के समीप हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पीसीआर से सुखदेव सिंह मौके पर पहुंच गए थे तथा उन्होंने थाना सदर पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी थी।

Advertisements

जानकारी अनुसार जीतू कुमार पुत्र हरस्वरुप सिंह निवासी निशान बस्ती, ऊना बाईपास मार्ग, शिवमंदिर, बजवाड़ा, होशियारपुर अपनी टीवीएस स्कूटरी (पीबी-07, बीवाई-1647) से जा रहा था कि अम्बै वैली के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे जीतू की मौके पर ही मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here