
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-टांडा रोड पर हुए सड़क हादसा होने की खबर है। इस हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर महाराजा पैलेस की ओर जा रहा था। रास्ते में किसी कारण उन्हें रुकना पड़ा, जिसके चलते युवक ने अपनी एक्टिवा सड़क के किनारे खड़ी कर ली। युवक एक्टिवा पर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्टिवा के दो टुकड़े हो गए और युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक का डेढ़ साल का एक बच्चा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। मृतक के शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांववासियों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दी। उन्होंने मांग की कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, ताकि आरोपी ड्राइवर का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












