
समस्त देश-विदेशों में बस रहे आदि धर्म प्रेमियों व वाल्मीकि नामलेवा संगत और समस्त मानवता को आदिकवि, करुणासागर, आदि महाकाव्य रामायण रचयिता भगवान वाल्मीकि दयावान जी के पावन पवित्र प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर मनोज कैनेडी, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री भावाधस-भारत व भारती कैनेडी, एस.सी. कमीशन सदस्य पंजाब व पूर्व एम.सी. की तरफ से लाख-लाख बधाई एवं हार्दिक शुभकामनायें।

उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने हमें सत्य, करुणा, समता, प्रेम और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके द्वारा रचित रामायण केवल एक ग्रन्थ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आइए, इस पावन प्रकट दिवस पर हम सभी उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लें और समाज में प्रेम, भाईचारा और समानता का सन्देश फैलायें। ये प्रकट दिवस सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और प्रकाश लेकर आए।
जय वाल्मीकि। जय आदि धर्म
प्रेषक : मनोज कुमार, मनोज कैनेडी (होशियारपुर), राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, भावाधस-भारत












