
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के लिए बहुत ही गर्वपूर्ण क्षण था जब उन्होंने +2 तक की सीबीएसई की मान्यता प्राप्त की। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधान जीवन जैन की अध्यक्षता में स्कूल परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उन्होंने सभी का तहे दिल से आभार प्रकट किया। प्रिंसिपल मनु वालिया ने आए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और डीन सुनीता दुग्गल और एकेडमिक फैसिलिटेटर सुषमा बाली ने स्कूल प्रबंधन कमेटी का धन्यवाद किया। श्री आत्मानंद जैन सभा के प्रधान राकेश जैन बिल्लू ने जैन शिक्षण निधि के प्रधान जीवन जैन को बुक्के देकर सम्मानित किया और जैन शिक्षण निधि की सारी कमेटी का धन्यवाद किया कि उनकी इस कड़ी मेहनत से सब का सपना साकार हुआ है।

कार्यक्रम में श्री आत्मानंद जैन सभा के अध्यक्ष राकेश जैन बिल्लू , सचिव आदित्य जैन, राकेश जैन पप्पी,जैन शिक्षण निधि के सचिव मानिक जैन, कोषाध्यक्ष साहिल जैन के इलावा नवीन जैन, नवनीत जैन, अशोक जैन आदि सदस्य शामिल हुए।
प्रधान जीवन जैन ने सभी को बताया कि यह मान्यता हमारे विद्यालय से जुड़े हर व्यक्ति की सामूहिक भावना ,दृढ़ निश्चय का प्रमाण है जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। सीबीएसई मान्यता प्राप्त करना केवल एक मील का पत्थर नहीं है यह हमारे जैन समाज का एक सपना था जो हम सभी के कठिन परिश्रम, सामूहिक प्रयास और अटूट प्रतिबद्धता के कारण पूरा हुआ है। प्रधान श्री जीवन जैन इतने भावुक हुए कि आज मेरी टीम ने मेरा भरपूर साथ दिया और हम सब 36 वर्ष बाद इस प्रयास को पूरा कर सके।
प्रधान जीवन जैन ने यह भी कहा कि हम सब मिलकर इस विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और इसे ऐसा केंद्र बनाएंगे जो शिक्षा और प्रगति का प्रकाश स्तंभ बने। जैन शिक्षण निधि के सदस्यों की इस सफलता पर डीन सुनीता दुग्गल व प्रिंसिपल मनु वालिया ने बहुत ही आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए भरसक प्रयत्न करके आगे कदम बढ़ाएंगे।












