Monday, October 26, 2026
Home Education संगरूर में मारे गए मासूमों को विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल के छात्रों ने...

संगरूर में मारे गए मासूमों को विक्टोरिया इंटरनैशनल स्कूल के छात्रों ने दी श्रद्धांजलि

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल टांडा में हुई एक शोक सभा के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने बीते दिनों संगरूर में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए स्कूल के विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि भेंट की।

Advertisements

संस्था के डायरेक्टर जीएस मुल्तानी की अगुवाई में स्कूल के सभी विद्यार्थियों व अध्यापकों ने 2 मिनट का मौन व्रत रखते हुए हादसे में मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और बच्चों के अभिभावकों व रिश्तेदारों के साथ संवेदना प्रगट की। इस अवसर पर स्कूल का समूह स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here