Monday, October 26, 2026
Home Education जेम्स स्कूल की इशिका शर्मा का गणतंत्र दिवस की परेड के आगामी...

जेम्स स्कूल की इशिका शर्मा का गणतंत्र दिवस की परेड के आगामी शिविर के लिए जालंधर एनसीसी ग्रुप में चयन

gems-school-ishika-shama-selection-ncc-jalandhar

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जेम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर की प्रतिभाशाली छात्रा इशिका शर्मा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर गणतंत्र दिवस में राजपथ परेड शिविर के लिए चयनित होकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है। इस अवसर एनसीसीके ए एन ओ गुरमीत सिंह ने बताया कि 12वीं पंजाब एनसीसी  होशियारपुर और जालंधर गु्रप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ईशिका शर्मा का शनदार प्रदर्शन रहा तथा उसे आगामी कैंप के लिए चयनित किया गया है। एनसीसी का यह कैंप 20 अक्तूबर तक रोपड़ में आयोजित हो रहा है, जिसमें पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के कैडेटों में कड़ा मुकाबला होगा।तत्पश्चात गणतंत्र दिवस के  लिए एक टीम का चयन होगा।

Advertisements

प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्र ने ईशिका और उसके अभिभावको  को बधाई देते हुए कहा, “यह सफलता उसकी  लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।” वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सी ई ओ राघव वासल ने भी इशिका शर्मा और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें नेतृत्व, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संस्कार विकसित करने के लिए वासल एजुकेशन सदैव प्रतिबद्ध है तथा इशिका शर्मा की यह उपलब्धि स्कूल व स्थानीय लोगों  के लिए गर्व का विषय है और उक्त कैडेट यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और समर्पण से सफलता की नई राहें बनाई जा सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here