संविधान दिवस के मौके छात्रों को संविधान का सम्मान करने के लिए किया प्रेरित

टांडा (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल टांडा में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष लेक्चर का आयोजन किया, जिस में मुख्य वक्ता के रूप डायरेक्टर इंदर कुमार साहनी ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को बताया कि आजादी के बाद भारत में 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को स्वीकृत किया गया था जो 26 जनवरी 1950 को यह प्रभाव में आया था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है।

Advertisements

यह बहुत ही विस्तृत ओर लचीला संविधान है, जिस में नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए है ओर एकल राष्ट्रीयता की बात की गई है। इस के इलावा भारतीय संविधान में महिलाओं को भी मतदान का अधिकार मिला है। विशेष होने के कारण दुनिया भर में विभिन्न देशों ने भारतीय संविधान को अपनाया है। पड़ोसी देशों में से एक भूटान ने भी भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली को स्वीकार कर लिया है। इस मौके अध्यापिका मनजीत कौर ओर छात्रा जसप्रीत कौर ओर किरनप्रीत कौर ने भी भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रों को संविधान का सम्मान, रक्षा तथा अनुसरण करने का प्रण भी करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here