Sunday, October 25, 2026
Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने मिलकर स्प्रिंग सीजन का किया वैलकम

सेंट सोल्जर के छात्रों ने मिलकर स्प्रिंग सीजन का किया वैलकम

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: जतिंदर प्रिंस। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स की ओर से एक ‘वेलकम टू स्प्रिंग सीजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हे छात्र रंग बिरंगे कपड़े पहनकर तथा फूल ओर पेड़ का भेष बनाकर संस्था में पहुंचे। इस अवसर पर वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की ओर से सभी बच्चों का वेलकम किया गया।

Advertisements

इस मौके पर संगीता चोपड़ा ने कहा कि बच्चे ओर पेड़-पौधे दोनों ही खुशी बांटते हैैं ओर उनका विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। स्प्रिंग सीजन में पर्यावरण बहुत सूंदर दिखाई देता है। इसलिए इसकी सुंदरता को और बढ़ाने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here