
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन अधीनस्थ जैम्स कैंब्रिज इंटरनैशनल स्कूल होशियारपुर में एक भव्य समारोह में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल प्रधानाचार्या मैडम संगीता निस्तंद्र जी व अन्य मैहमानों नें दीप प्रज्ज्वलित करके तथा बच्चों ने अध्यात्मिक भजन पर नृत्य प्रस्तति करके किया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल प्रधानाचार्या मैडम संगीता निस्तंद्र व वासल एजुकेशन के डिप्टी डायरेक्टर मैडम शिप्रा शर्मा खास तौर पर उपस्थित रहे। प्रिंसिपल मैडम संगीता निस्तंद्र छात्र परिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित परिषद सदस्यों ने स्कूल गीत ‘मार्च टूगैदर’ से ध्वजारोहण करते हुए अपनी जिम्मेवारियों को संभाला।मुख्यातिथि ने हैड बॉय के रूप में मास्टर शिवेन पुरी और हैड गर्ल के रूप में मैत्रेया गुप्ता को कार्यभार सौंपा।

इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला।स्कूल परिषद में कुल 72 छात्रों ने शपथ ग्रहण की तथा सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को छात्र परिषद के नियमों से अवगत करवाया गया।शिवेन पुरी को हैड बॉय चुना गया., वहीं मैत्रेया गुप्ता हैड गर्ल चुनी गई।स्पोट्र्स के लिए हर्षवर्धन विज व अक्षिता जोशी को बतौर कैप्टन बनाया गया। राघव शर्मा और खुशी गांधी को स्कूल एम्बेस्डर के रूप में मनोनित किया गया ।श्रद्धा मेहता,अद्तिय शर्मा,अंशप्रीत कौर,यथार्थ सूद ,एम्ंजल शर्मा प्रवीर बख्शी ,गीतिका ,अर्चित खोसला ,गीतांश शर्मा , धनिष्ठा शर्मा ,रवरीत बैंस को अलग अलग पदों की शपथ दिलाई गई । जूनियर बच्चों को भी इस छात्र परिषद में काम करने का व सीखने का अवसर मिल रहा है। मास्टर अनिरूद्ध मेहराल जूनियर हैड बॉय व प्रिजलीन कौर जुनियर हैड गर्ल चुनी गई।
इस अवसर पर गारनेट सदन से जशनप्रीत कौर कैप्टन व सक्षम गुप्ता वाइस कैप्टन बने।एम्ब्रर्ड सदन से दीपांशु बैंस कैप्टन व शाइन अग्रवाल वाइस कैप्टन मनोनीत हुए।मूनस्टोन सदन से हरजोत कौर कैप्टन और आस्मी वर्मा वाइस कैप्टन चुने गए। ईशानी सफायर सदन की कैप्टन व माधवी मित्तल वाइस कैप्टन के पद पर आसीन हुए।निर्वाचन टीम के प्रमुख हरमिंदर सिंह व अमित शर्मा ने कहा कि छात्र परिषद के प्रत्येक सदस्य का चुनाव उनकी योग्यता व रूचि के अनुसार किया गया है। हैड बॉय शिवेन पुरी व हैड गर्ल मैत्रेया गुप्ता ने वासल एजुकेशन संचालित विविध कार्यक्रमों की सराहना की तथा विदेशी विश्वविद्यालयों से समर कैंप के दौरान सिंगापुर के 12 दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। हैड गर्ल मैत्रेया गुप्ता ने माता–पिता व अध्यापकों के साथ साथ वासल एजुकेशन के शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका की भुरि भूरि प्रशंसा की।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी ने कहा कि छात्र परिषद के निर्धारित नियमों से परिचित करवाना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि परिषद का मूल उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व के गुणों का विकास करना है । छात्र परिषद के सदस्यों को –भविष्य के नेता कहा तथा उन्हें कर्तव्यों को शिद्दत से निभाने की बात कही। प्रिंसिपल संगीता निसतंद्र जी ने अभिभावकों का धन्यवाद किया की वह इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।हैड बॉय शिवेन पुरी व हैड गर्ल मैत्रेया गुप्ता के अभिभावकों ने वासल एजुकेशन व स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सी ई ओ राघव वासल ने कहा कि ‘हमारे विद्यालयों में छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों को सुयोग्य व जिम्मेवार नागरिक बनाने में सहायक होंगे।यहीं छात्र भविष्य में देश की बागडोर संभालने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ‘छात्र परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रबंधन के गुणों का विकास होगा तथा उनमें अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।ये छात्र भविष्य में देश और राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से सेवारत होंगे।”











