
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना के सराभा नगर फिरोजपुर रोड पर नहर के पास वेरका प्लांट के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति पर गोलियां चला दी। घटना में शरद मगू नामक युवक घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है, जिसे इलाज के लिए डी.एम.सी. अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

जानकारी अनुसार फिरोजपुर रोड वेरका नहर के बाहर गाड़ी पर गोलियां बरसाई गई हैं, जिसमें शरद मगू बुरी तरह से जख्मी हुआ है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।











