
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र होशियारपुर की पूर्वी मंडल इकाई के अध्यक्ष राजन शर्मा द्वारा अपनी मंडल टीम की घोषणा की गई।

जिसमें नरेश आनंद, राकेश शर्मा, सुरिंदर प्राशर, सुरिंदर प्राशर, रविकांत भल्ला, नरेश कुमार, नवल गुप्ता को उपप्रधान, वीनू कुठियाला, भावेश धवन को जनरल सेक्रेटरी, दलजीत सिंह, राहुल कुमार, संतोष कुमारी, अनिल कालिया, मुनीश शर्मा, दीपक शर्मा को सेक्रेटरी, निखिल धामी को कोषाध्यक्ष, सुलेमान अंसारी को अल्पसंख्यक मोर्चा, भावना नखवाल को महिला मोर्चा, श्याम विग को ओबीसी मोर्चा, देव शर्मा को युवा मोर्चा, परमजीत कौर को एससी मोर्चा, मुकेश यादव को प्रवासी मोर्चा, उमा शंकर बग्गा को मन की बात संयोजक, मनदीप भोगल को आईटी संयोजक, अभिषेक कश्यप को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राहुल शर्मा, प्रिंस, मोहित, सुमन सैनी, जगजीत रैहसी, अंकुश गुप्ता, हरदीप कौर, हरमीत कौर, साहिल गुप्ता, रिशव, नितिश शुक्ला, मुकुंज, शुशेन पब्बी, अनिल, पयूष को सदस्य नियुक्त किया गया है।
राजन शर्मा ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की सभी गतिविधियों को पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएँगे।











