Tuesday, November 17, 2026
Home Jammu & Kashmir फिरोजपुर जेल से फरार नशा तस्कर जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार

फिरोजपुर जेल से फरार नशा तस्कर जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने पंजाब की फिरोजपुर जेल से फरार हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान फिरोजपुर के बस्ती रावा बाली निवासी रमणदीप सिंह के रूप में हुई है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमृतसर स्थित स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की क्षेत्रीय इकाई द्वारा स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में फिरोजपुर जिला जेल में बंद था। इस मामले में उसके कब्जे से 21 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

अधिकारियों के अनुसार, न्यायिक हिरासत से फरार होने के बाद उसके खिलाफ पंजाब के फिरोजपुर सिटी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 261 और 262 के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि पुख्ता खुफिया जानकारी और लगातार प्रयासों के आधार पर रियासी जिले के कटरा थाने की पुलिस टीम ने फरार आरोपी का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here