Sunday, October 11, 2026
Home Jammu & Kashmir चालक का नियंत्रण खोने पर नहर में गिरी कार, 4 घायल

चालक का नियंत्रण खोने पर नहर में गिरी कार, 4 घायल

गांदरबल (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके के रायल गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जानकारी अनुसार सोनमर्ग से श्रीनगर की ओर जा रही एक काली स्कॉर्पियो अचानक चालक का नियंत्रण खो देने के कारण बिजली नहर में जा गिरी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए।

Advertisements

हादसे के तुरंत बाद गुंड पुलिस स्टेशन के SHO रईस अहमद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here