Friday, October 2, 2026
Home Chandigarh राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि इससे पहले राज्य में कांग्रेस के संगठन में बड़ी हलचल दिख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद में बदलाव करने वाला है। पार्टी विजय इंदर सिंगला को अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे सकती है। बता दें कि बीते कुछ महीने से पंजाब में कांग्रेस के भीतर लगातार कलह चल रही है। वहीं, जानकारी सामने आई है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा भेज दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया है।

Advertisements

कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने भी फोन कर राजा वड़िंग से पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की है। जानकारी के अनुसार, राजा वड़िंग ने पंजाब कांग्रेस की इकाई में लंबे से जारी अंदरूनी कलह के बीच बुधवार को पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफा देने के बाद राज्य कांग्रेस की कई कमेटियों में भी उठा पटक देखने को मिल सकती है।पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि वह फिलहाल इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वड़िंग ने कहा- “जब समय आएगा, मैं आपको बताऊंगा।” वड़िंग ने संकेत दिया कि कुछ मामले पार्टी के आंतरिक मुद्दे हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख वड़िंग ने कहा कि वह अभी-अभी सैर से लौटे हैं, बाद में उचित समय आने पर पूरी जानकारी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here