
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के गांव बाड़िया कला में भारत के संविधान के निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर की हाल ही में मूर्ति के साथ छेड़छाड़ तथा बेअदबी करने के विरोध में पहुंचे भाजपा नेताओं के साथ हुई हाथापाई व हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि डॉ. अम्बेडकर की मूर्ति का अपमान कोई भी भारतवासी सहन नहीं कर सकता। उनके अपमान के बदले मौके पर पहुंच कर रोष दिखाना सभी लोगों का अधिकार है, परन्तु बी.एस.पी के कार्यकर्ताओ द्वारा भाजपा नेताओ के साथ दुर्व्यवहार तथा हाथापाई करने को कोई उचित नहीं ठहरा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि इस सारी घटना के पीछे कोई बड़ा षड़यंत्र है। उन्होंने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष गहरी छानवीन करवा के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाये।












