Monday, September 28, 2026
Home hoshiarpur शहीदों की सोच पर पहरा देना और युवाओं को नशे से दूर...

शहीदों की सोच पर पहरा देना और युवाओं को नशे से दूर रखना ही है शहीद भगत सिंह यूथ क्लब का उद्देश्यः बिंदरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब होशियारपुर की तरफ से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक (फतेहगढ़ चौक) पर शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किए और लंगर लगाया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा, शिअद जिला प्रधान संजीव तलवाड़, साहिल सांपला, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, लायन विजय अरोड़ा, डा. संजय नारद, डा. अमन कपूर, डा. जैरथ, डा. रमन अत्री, एडवोकेट दुष्यंत ओहरी, एडवोकेट बीएस रियाड़, डा. प्रदीप ढिंगरा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे मेहमानों का क्लब के प्रधान अरविंद बिंदरा व उनकी टीम ने स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके पर श्री अरोड़ा ने शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहा कि आज के नौजवान में भी शहीद भगत सिंह जी के प्रति पूरा सम्मान है और उनमें यह भावना है कि वह भी उनके जैसे बनें। यह देश और समाज के लिए बहुत अच्छी बात है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह शहीदों के बताए मार्ग एवं उनकी शहादत को याद करते हुए अपनी सकारात्मक ऊर्जा को देशहित में लगाएं। इस मौके पर शिअद जिला प्रधान संजीव तलवाड़ ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए उनकी शिक्षाओं और सिद्धांतों पर चलने का प्रण लेने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही कई अन्य गणमान्यों ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। इस दौरान उपस्थित मेहमानों एवं क्लब सदस्यों ने लंगर वितरण की सेवा की।

https://youtu.be/q-RCdCnLnb4?si=yMttogDmaXc626Z9

कार्यक्रम के समापन पर क्लब के प्रधान अरविंद बिंदरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है और क्लब का यह प्रयास है कि वह युवा वर्ग को शहीदों की सोच के साथ जोड़ने का अपना फर्ज पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाए।

इस मौके पर क्लब के चेयरमैन राकेश सैनी ने बताया कि 28 सिंतबर दिन सोमवार को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के जन्मदिवस पर यहां से खटकल कलां तक एक रैली निकाली जाएगी और वहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए जाएंगे। इस दौरान युवा वर्ग को नशों से दूर रहने और समस्त देशवासियों को एकजुटता से देशहित में कार्य करने का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर महासचिव वरिंदर ठाकुर, डिप्टी डायरैक्टर अश्वनी दत्ता, पं. ओंकार नाथ शर्मा, एएस कंग, एडवोकेट एचएस सैनी, संदीप ठाकुर, पार्षद अशोक मेहरा, वरुण शर्मा आशू, मनोज दत्ता, विशाल सैनी, राजीव पलाहा, राजा जोगिंदर सिंह, प्रो. पूजा वशिष्ट, कुमकुम सूद, विपन गुप्ता, राजिंदर राणा, वरुण गुप्ता, अरुण गुप्ता, डा. संजीव बख्शी, मनी सैनी, आशू, सोनू शर्मा, अमित शर्मा, पुनीत शर्मा, राजेश कुमरा, एडवोकेट संदीप सोहल सहित अन्य गणमान्य एवं क्लब सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here