
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय से महज 100 कदम की दूरी पर एक महिला की हत्या कर दी गई। एक राहगीर ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला के सिर पर पत्थर से कई वार किए गए हैं। सिर बुरी तरह कुचला हुआ मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हमलावर ने वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया।

महिला की उम्र और पहचान को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। उसके हाथ पर टैटू बना हुआ है जिसमें शिखा और यूपी लिखा हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। महिला की अभी तक पहचान और हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।











