
श्रीनगर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार 2 आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर फायरिंग की। इस हमले में 3 जवान घायल बताए जा रहे है। इस हमले के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घायल जवानों को इलाज के लिए आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया है। विक्क रिएक्शन टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हमला कुलगाम के मीर बाजार के पास हुआ। यहां अखरान के पास नौपोरा में सीआरपीएफ का कैंप है। जहां आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 3 जवानों के घायल होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ गश्ती वाहन पर फायरिंग हुई है। इस हमले में घायल 2 जवान गंभीर बताए जा रहे हैं।












