Wednesday, November 11, 2026
Home Latest भारत की iPhone फैक्ट्री में जहरीली गैस फैलने से 3 कर्मचारियों की...

भारत की iPhone फैक्ट्री में जहरीली गैस फैलने से 3 कर्मचारियों की मौ-त

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु स्थित iPhone फैक्ट्री में तीन कर्मचारियों की मौत होने का समाचार है। हादसे की पुष्टि राज्य सरकार में मंत्री वीएम कीर्तना ने की है। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह जहरीली गैस थी। फिलहाल, जांच चल रही है, जिसमें तीन पक्षों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसा उस समय हुआ, जब होसुर के पास टाटा इलेक्ट्रॉनिक फैसिलिटी में वॉटर टैंक में सफाई के दौरान हुआ है। इस घटना के बाद कृष्णगिरी जिला कलेक्टर ने प्लांट पर सुरक्षा उपायों पर सवाल उठाए हैं।

Advertisements

कहा जा रहा है कि कर्मचारी वनियापुरम स्थित नैनो फिल्ट्रेशन फीड टैंक में सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। हालांकि, पोस्ट मोर्टम के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। तमिलागा वेत्री कझगम या TVK की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है। मंत्री कीर्तना ने कहा है, ‘होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के प्लांट में हुई दुर्घटना में तीन कीमती जिंदगियों के जाने से बहुत दुख हुआ है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here