Wednesday, November 11, 2026
Home Hoshiarpur टांडा उड़मुड़ में हादसा: बेकाबू कार फैक्ट्री की दीवार से टकराई, विधायक...

टांडा उड़मुड़ में हादसा: बेकाबू कार फैक्ट्री की दीवार से टकराई, विधायक के गनमैन की मौ-त

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। टांडा उड़मुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार है। जहां टांडा के विधायक के युवा गनमैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुख्य सिपाही बलजिंदर सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव नत्थूपुर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब गनमैन की कार बेकाबू होकर गांव जहूरा स्थित एक फैक्टरी की दीवार से जा टकराई।

Advertisements

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बलजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल टांडा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here