Tuesday, November 10, 2026
Home Hoshiarpur शिवजी चौक पर टूटकर लटक रही थीं 11 केवी बिजली की तारें, हैप्पी सूद की...

शिवजी चौक पर टूटकर लटक रही थीं 11 केवी बिजली की तारें, हैप्पी सूद की सूझबूझ से टला हादसा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर के ऊना रोड स्थित शिवजी चौक में उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब 11 केवी बिजली की तारें टूटकर जमीन पर लटक रही थीं। इसी दौरान बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस वहां पहुंच गई और तारों में फंस गई। मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक सूद (हैप्पी) की सूझबूझ और तत्परता से बस को सुरक्षित बाहर निकलवाया गया। प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से हैप्पी सूद ने बताया कि वह शिवजी चौक में सैर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर लटक रही बिजली की टूटी तारों पर पड़ी। तभी बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस वहां पहुंचकर तारों में फंस गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत भागकर और आवाज लगाकर बस चालक को सतर्क किया, जिसके बाद बस को सुरक्षित वहां से निकलवाया गया। इस तरह कई स्कूली बच्चों की जान जोखिम में पड़ने से बच गई।

Advertisements

हैप्पी सूद ने बताया कि उन्होंने इस घटना की जानकारी एडिशनल एक्सियन सिविल लाइन जसविंदर को दी। इसके बाद जेई सहित बिजली विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टूटी हुई तारों को ठीक करवाया। उन्होंने मांग की कि रिहायशी इलाकों में बड़े ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन को शहर की बिजली तारों और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 के पार्षद के पति राजा, एडवोकेट शुभम मरवाहा, राजकुमार कोहली, प्रो. अनिता वालियां, कश्मीरा सिंह, साहिल तलवाड़ा, विशाल सैनी, पवन कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here