
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर के लेबर शैड तथा गांव ठरोली में आयोजित समागमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी के चरणों में नमन करते हुए सभी कामगारों, कारीगरों और श्रमिकों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक जिम्पा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी को सृजन, निर्माण और शिल्प कला का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें मेहनत, लगन, हुनर तथा ईमानदारी से अपने कार्य करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज की तरक्की में मजदूरों, कारीगरों और मेहनतकश लोगों की अहम भूमिका होती है। उनके परिश्रम और हुनर से ही विकास की नींव मजबूत होती है।

उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों और बेहतर जीवन स्तर को सुनिश्चित करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए। विधायक जिम्पा ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक समागम आपसी भाईचारे, एकता और सद्भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और तरक्की की कामना भी की।
इस मौके पर मेयर परवीन सैनी, वरिंदर शर्मा, सुदर्शन धीर चेयरमैन स्वर्णकार वेलफेयर बोर्ड, कृष्ण गोपाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर, एजुकेशन, मनोज दत्ता, सरपंच ठरोली रीना, बाबा विनोद भी मौजूद थे।











