
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दीपावली के मौके पर योग साधन आश्रम मॉडल टाउन में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरती के उपरांत सद्गुरुदेव चमन लालंजी महाराज के परम शिष्य तथा आश्रम के मुख्य संचालक चंद्र मोहन जी ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का महान उत्सव है। हमारा सौभाग्य है कि सदगुरु देव चमन लाल जी ने हम भक्तों को इन अवसरों पर इकट्ठा होने का अवसर दिया है। आश्रम में भगवान का वास है। यहाँ हम अपने इष्ट कि आराधना कर सकते है यह पर्व हमें शिक्षा देता है कि सत्य की असत्य पर हमेशा जीत होती है। रावण अधर्म, अभिमान, चोरी, झूठ, फरेब के रास्ते पर चल रहा था। उसने एक नारी का अपहरण किया। ज्ञानी होते हुए भी वह अभिमानी था। अभिमानी का गिरना निश्चित है।

हम अपने मन जो जीवन का संचालक है कि सफाई उसी तरह करे जिस प्रकार हम घरों की सफाई करते है। मन से अंधेरा मिटाए। हमारे विचार, शब्द, कर्म शुद्ध होने चाहिए। रावण तो बुराई का प्रतीक माना जाता है। हमें अपने मन को बुराई कि तरफ नहीं जाने देना। एक बार मन भटका तो फिर उसे वापिस ठीक रस्ते पर लाना मुश्किल होता है। इस अवसर पर अमिता रश्मि, किरण, अर्चना, नेहा, उपासना व परवीन ने प्रभु भक्ति के भजन प्रस्तुत करके वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आश्रम को अलग अलग रंगोलिया बना कर सजाया गया। भक्तों ने इस मौके पर आश्रम में दीपमाला कर के सारा प्रांगण प्रकाशमय कर दिया जिस से आश्रम जगमगा उठा।












