Saturday, November 7, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के ओडिटोरियम में पहली बार हुआ जिला...

जैम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के ओडिटोरियम में पहली बार हुआ जिला स्तरीय भव्य बाल रामलीला का मंचन

होशियारपुर (द सटैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित स्थानीय जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर के ओडिटोरियम में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से भव्य ‘बाल रामलीला’ का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में रा.मलीला के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन गाथा को सुरूचिपूNa- शैली में अभिनीत किया।इस कार्यक्रम में डिप्टी कमीश्नर होशियारपुर मैडम अशिका जैन ,वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल, सीईओ राघव वासल, डायरेक्टर मैडम अदिति वासल जी तथा शहर के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज़ दीप प्रज्जवलित करके किया गया।विधिवत तरीके से बाल रामायण की संगीतमय रोचक यात्रा शुरू हुई, जिसमें कलाकारों ने रामायण की प्रसिद्ध कथा को मनोरंजक नौटंकी एवं संगीत शैली में प्रस्तुत किया गया। जय कुमार के निर्देशन में बाल रामलीला की यह प्रस्तुति बच्चों और दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ–साथ संस्कारों और जीवन मूल्यों की शिक्षा प्रदान करने वाली थी।

Advertisements

संध्याकाल में आयोजित भव्य ‘बाल रामलीला’ को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से रेडक्रॉस एवं जिला बाल कल्याण परिषद, होशियारपुर द्वारा ‘स्टोरी की बोरी’ के अंतर्गत विशेष बाल रामलीला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में वासल एजुकेशन व जैम्स कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर सहयोगी संस्था के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बाल लीला में कहानी कहने के शानदार अभिनय को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य बच्चों को पौराणिक कथाओं और पात्रों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना था।

इस अवसर पर डिप्टी कमीश्नर होशियारपुर मैडम अशिका जैन जी ने कहा कि ‘स्टोरी की बोरी’ के माध्यम से प्रस्तुत इस सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों ने रामायण की प्रेरणादायक गाथा को मंच पर सुंदर ढ़ंग से दिखाया, जिससे दर्शकों का खुब मनोरंजन हुआ। उन्होंने कहा कि जिसके लिए जिला प्रशासन वासल एजुकेशन, रेडक्रॉस एवं जिला बाल कल्याण परिषद के सहयोग के लिए आभारी है। बाल रामलीला का भव्य आयोजन जिला होशियारपुर में पहली बार मंच पर अभिनीत किया गया।

स्कूल प्रिंसिपल संगीता निस्तेंद्र ने अपने संबोधन कहा कि रामायण जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने के साथ–साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता व नैतिक मूल्यों का विकास करती है। इस मौके पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल जी ने कहा कि “भारतीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को इससे जोड़ना और उनमें संस्कारों एवं आदर्शों का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। निश्चित रूप से रामायण कलाकारों की यह प्रस्तुति, दर्शकों के लिए मनोरंजन के साथ–साथ प्रेरणा देने वाली थी। वासल एजुकेशन के सीईओ राघव वासल जी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों से परिचित करवाना भी है। ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here