
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत देश, जिसे त्योहारों का देश कहा जाता है तथा हमारे देश के दो सबसे बड़े त्योहार हैं, दीपावली और बंदी छोड़ दिवस, जिसे पूरा देश पूरे उत्साह और श्रद्धा से मनाता है। यह त्योहार सभी के लिए खुशियों भरा रहे। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमरपाल काका ने देशवासियों को दीपावली व बंदी छोड़ दिवस की बधाई देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में हजारों संस्कृतियां हैं जो हमारी अनेकता को एकता में पिरोती हैं। इसलिए हम सभी को सारे त्योहार आपसी भाईचटरक सांझ को मजबूत बनाते हुए एकजुट होकर मनाने चाहिएं और एक दूसरे को खुशियां बांटनी चाहिए। श्री काका ने कहा कि बाजार में उन लोगों से भी खरीददारी करें जो बड़ी आस से रेहड़ी और फड़ी आदि पर सामान बेचते हैं। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की किसी भी रेहड़ी व फड़ी तथा गली मोहल्लों में बैंच व फड़ी लगाकर सामान बेचने वाले को तंग परेशान न किया जाए बल्कि प्रशासन के प्रयास बाजारों की रौनक बढ़ाने वाले होने चाहिएं।












