Saturday, November 7, 2026
Home Hoshiarpur धर्म की स्थापना के लिए भगवान सदैव धरती पर अवतरित होते हैंः...

धर्म की स्थापना के लिए भगवान सदैव धरती पर अवतरित होते हैंः गैंद-राणा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व में भारतीय सनातन धर्म को कमज़ोर करने के लिए धर्म विरोधी ताकतें मिथक प्रचार करके देशवासियों को मूल धर्म से दूर करने का प्रयास कर रही हैं उक्त बात नई सोच संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अशवनी गैंद एवं वातावरण प्रेमी वीर प्रताप राणा ने श्री शिव अवतारी हनुमान सेवा समिति की ओर से श्री हनुमान जयंती के पावन उपलक्ष्य में भव्य एवं विशाल शोभा यात्रा में शामिल होने पर कही। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग का धार्मिक आयोजनों को करना और उनमें शामिल होना भारतवर्ष में सनातन धर्म की नींव का मज़बूत होना नज़र आ रहा है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, समर्पण, निष्ठा और परोपकार की प्रेरणा देता है। धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ और उत्सव तक सीमित नही होना चाहिये बल्कि इनके माध्यम से समाज में अच्छे संस्कार और जनहित के संदेश भी पहुंचने चाहिये। उन्होंने युवाओं और समाजिक संगठनों से अपील की कि वे धर्म के साथ-साथ वातावरण, जल, जीव-जंतुओं और मानवता की रक्षा के लिए भी सक्रिय भूमिका निभायें।

इस अवसर पर गैंद एवं राणा ने श्री शिव अवतारी हनुमान सेवा समीति के सदस्यों गुरसिमर जौंटी, रोहित गिरी, शिव ठाकुर, विशाल सैनी, मानिक सचिन, रवि, ईश, साहिल आरुष, गणेश आदि की इस सफल आयोजन के लिए सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here