
उत्तरप्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरप्रदेश के सिकंदराबाद कोतवाली की औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा दो की छात्रा के पिता के साथी मजदूर ने पहले उसे अगवा किया और फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म और बाद में पहचान हो जाने के डर से छात्रा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। छात्रा शुक्रवार शाम छह बजे से लापता थी। आठ वर्षीय छात्रा का शव देर रात मंडी के पास स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। छात्रा का शव लहूलुहान हालत में मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बदायूं के एक गांव निवासी व्यक्ति सिकंदराबाद की औद्योगिक चौकी क्षेत्र स्थित कंपनी में नौकरी करता है और पत्नी व दो बच्चों के साथ एक कॉलोनी स्थित किराए के मकान में रहता है। वह पिछले लगभग नौ वर्ष के यहां रहकर किराए के मकान में रहता है। इसी मकान में कन्नौज निवासी साथी मजदूर भी पत्नी के साथ किराए पर रहता है।

स्वजन के अनुसार शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे साथी मजदूर बच्ची को अगवा कर जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित ने पहचान होने के डर से छात्रा की पीट-पीट कर उसकी हत्या दी और शव मंड़ी के पास स्थित प्लाट में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेजा। पुलिस ने देररात पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि सिकंदराबाद पुलिस ने बच्ची के की तहरीर पर आरोपित रवि कुमार पुत्र राजू कश्यप निवासी गांव तरयन थाना छिपरामऊ जिला कन्नौज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित की तलाश में पुलिस चार टीमों को लगाया गया है, जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












