Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur राजनीतिक मनोरथ पूरा करने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करें...

राजनीतिक मनोरथ पूरा करने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करें सरकारेः एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दुख की बात है कि आज की सत्ताधारी सरकारें अपने राजनीतिक स्वार्थ पूरे करने के लिए सरकारी एजेंसियों जैसे ईडी व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही हैं, जोकि लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन है। यह बात नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों के नेताओं की छवि को धूमिल करने के लिए एजेंसियों के माध्यम से कार्यवाही के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है तथा अफसोस की बात है कि कांग्रेस के बढ़ते कद से घबराई सरकारें कांग्रेसी नेताओं को ही अधिक निशाना बना रही हैं। लेकिन, जनता सरकारों के हथकंडे जानती है और आने वाले समय में इसका सही जवाब अपनी वोट की चोट से देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here