Tuesday, November 3, 2026
Home Hoshiarpur श्री मणि महेश यात्रियों के लिए 25वां विशाल लंगर 14 से 29...

श्री मणि महेश यात्रियों के लिए 25वां विशाल लंगर 14 से 29 तक

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में चल रही श्री मणि महेश यात्रा के दौरान मुकेरियां में पड़ते भोडे दा खूह में एक निजी पैलेस से मणिमहेश लंगर सेवा समिति तलवाड़ा की तरफ से हिमाचल के जिला चंबा के गांव डकोह में लगाए जा रहे विशाल लंगर के लिए राशन सामग्री के 2 ट्रक व पांच पिकअप गाडियां मुख्य मेहमान सुमित डडवाल कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य विधानसभा हल्का मुकेरियां के नेतृत्व में सभी शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए रवाना किये। 

Advertisements

इस मौके समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि यह 25 वां विशाल लंगर 14 से शुरू हुआ है 29 अगस्त तक लंगर लगाया जा रहा यह लंगर जिला चंबा के गांव डकोह में  चल रहा है यहां लंगर के अतिरिक्त यात्रीयों  के रहने  व मैडीकल सेवाओं की पूरी सहूलियतें होगी। इस समिति क उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव नरेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, समिति के सदस्य शिव कुमार, रविंदर कुमार मुन्नू व अन्य उपस्थित थे। सभी ने भगवान भोलेशंकर के जयकारे लगाए जिससे माहौल शिवमय हो गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मुख्य मेहमान सुमित डडवाल का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद करते कहा कि वह क्षेत्र में सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में अहम योगदान डालने में हमेशा आगे रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here