
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मिडिल ईस्ट क्षेत्र में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने ईरान पर फिर से बड़ा हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के ये हमला केशम द्वीप पर हुआ है, वहां कई धमाके हुए हैं। ये द्वीप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में स्थित है। आपको बता दें कि ये अटैक ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका में मिड टर्म चुनाव के लिए आज मंगलवार को वोटिंग होनी है।

ईरान की सरकारी मीडिया ने भी केशम द्वीप पर कई विस्फोटों के बारे में पुष्टि की है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में संकेत दिया था कि उन्होंने ईरान पर फिर से हमला करने का ऑप्शन खुला रखा है। जानकारी के अनुसार, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी अमेरिका में मध्यावधि चुनाव खत्म होने के बाद ईरान के खिलाफ बड़ा हमला करने का दबाव बना रहे थे।












