Monday, November 2, 2026
Home International कनाडाः क्यूबेक के प्राथमिक स्कूलों में पगड़ी, नकाब सहित धार्मिक प्रतीकों पर...

कनाडाः क्यूबेक के प्राथमिक स्कूलों में पगड़ी, नकाब सहित धार्मिक प्रतीकों पर लगेगी रोक

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कनाडा के क्यूबेक प्रांत में नई सरकार प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के धार्मिक पहनावे पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। इसके तहत सिख बच्चों की पगड़ी, मुस्लिम बच्चों के नकाब और यहूदी समुदाय के धार्मिक प्रतीकों पर रोक लगाई जाएगी। सरकार के इस फैसले का सबसे अधिक असर सिख, मुस्लिम और यहूदी समुदाय के बच्चों पर पड़ने की आशंका है। इस प्रस्ताव ने धार्मिक स्वतंत्रता और बच्चों के अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। क्यूबेक में अक्टूबर में हुए प्रांतीय चुनाव में अलगाववादी पार्टी पार्टे क्यूबेक्वा) सत्ता में आई है।

Advertisements

पार्टी ने अपने चुनावी एजेंडे में प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के धार्मिक पहनावे पर प्रतिबंध लगाने का वायदा किया था। प्रांत के शिक्षा मंत्री जोएल अर्सेन्यू ने कहा है कि सरकार इसी वादे के आधार पर आगे बढ़ेगी। उनका कहना है कि पार्टी को इसी एजेंडे पर जनादेश मिला है और वह इसे लागू करने के लिए काम करेगी। प्रांत के नए प्रीमियर पॉल सेंट-पियरे प्लामोंडन भी इस प्रस्ताव का समर्थन कर चुके हैं। सितंबर में उन्होंने कहा था कि जब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजते हैं तो उन्हें वहां के नियमों का पालन करना होता है। उनके मुताबिक, लोगों को यह समझना चाहिए कि स्कूल के नियमों के तहत धार्मिक प्रतीकों को हटाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here